Diabetes Symptoms: डायबिटीज का स्तर 200 mg/dL पार होने पर हाथों में दिखने लगते हैं ये 3 लक्षण, जानिए कैसे करें पहचान

 डायबिटीज के मरीजों की शुगर का स्तर 200 पार होने पर हाथों में अकड़न पैदा होने लगती है।


डायबिटीज एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है जिसके मरीजों की संख्या देश और दुनिया में तेजी से बढ़ती जा रही है। खराब खान-पान और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से पनपने वाली इस बीमारी में पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करना कम कर देता है या फिर बंद कर देता है जिससे ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने को हाइपरग्लाइकेमिया कहा जाता है। लम्बे समय तक ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने से बॉडी के कई अंगों को नुकसान पहुंचने लगता है। डायबिटीज बढ़ने पर दिल, किडनी और लंग्स को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ ही स्किन पर भी इसका असर पड़ता है।

डायबिटीज के मरीजों में शुगर का स्तर 200 mg/dL पार होने पर हाथों पर भी उसका असर दिखने लगता है। शुगर बढ़ने से हाथों में असहनीय दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। हाथों में स्टिफनेस, हाथों के मसल्स में दर्द होता है। उंगलियों में असहनीय दर्द रहता है और उंगलियां मुड़ने पर लॉक होने लगती है। सुबह में हाथों में ये परेशानी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों में शुगर का स्तर 200 mg/dL पार होने पर हाथों में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।

उंगलियों में स्टिफनेस होना:

ब्लड में शुगर का स्तर हाई होने पर हाथों की उंगलियों में स्टिफनेस अधिक हो जाती है। स्टिफनेस इस हद तक बढ़ जाती है कि उंगलियां मुड़ने तक में परेशानी होती है। सुबह-सुबह हाथों की उंगलियां दर्द कर रही है और अंगूठा तक मोड़ना भारी पड़ रहा है तो समझ जाइए कि ब्लड में शुगर का स्तर हाई है।

हाथों के हथेली में खुजली होना:

शुगर का स्तर हाई होने पर डायबिटीज के मरीजों के हाथों की हथेली में बेहद खुजली की परेशानी होती है। हाथों की स्किन ड्राई होने लगती है और हाथों पर पपड़ी नजर आने लगती है। हाथों में अधिक खुजली होना डायबिटीज बढ़ने के संकेत हो सकते हैं।

नाखूनों का खराब होना और उसके आस-पास सूजन आना:

नाखूनों के क्यूटिकल्स पर शुगर बढ़ने का असर सबसे पहले दिखता है। डायबिटीज बढ़ने पर नाखूनों के आस-पास सूजन आने लगती है। नाखूनों की रंगत बिगड़ने लगती है। नाखूनों का रंग पीला या फिर काला होने लगता है। नाखून खराब दिखने लगते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरक्षण सूची में गड़बड़ी : पंचायत में अनुसूचित जनजाति परिवार ही नहीं, फिर भी ग्राम प्रधान की 53 सीटें एसटी कोटे में रिजर्व

Ssc mts, hawaldaar ki date badh gaya

मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा: दर्शन-पूजन के साथ 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे