संदेश

Ram mandi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राम मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के लोगों ने दिया सबसे ज्यादा दान, जानें अब तक के सारे अपडेट्स

चित्र
 अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर दान दिया है। इसके लिए डोर-टू-डोर चंदा अभियान समाप्त हो गया है। अगर अब भी किसी को इसमें अपना सहयोग देना है तो वे ऑनलाइन दान कर सकते हैं। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने चंदा अभियान को लेकर अब तक की सारी जानकारी दी। मतलब कि कितने पैसे इकट्ठा हुए हैं। किस राज्य ने कितना दान दिया है। चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए देशभर में सबसे ज्यादा राजस्थान से चंदा इकट्ठा किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के लोगों ने सर्वाधिक 515 करोड़ रूपये का योगदान दिया है। मीडिया से बात करते हुए चंपत राय ने कहा कि राजस्थान के 36 हजार गांवों और शहरों से मंदिर के लिए 515 करोड़ रुपये से अधिक निधि का समर्पण हुआ है। उनक कहना था कि देश में मकर संक्रान्ति (15 जनवरी) से माघी पूर्णिमा (27 फरवरी) तक 42 दिन चले अभियान में एक लाख 75 हजार टोलियों के माध्यम से करीब नौ लाख कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया।  उन्होंने कहा कि चार म...